तम्बाकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तम्बाकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 अगस्त 2008

सरकार का ध्यान सिर्फ़ सिगरेट राजस्व पर


सरकार का ध्यान सिर्फ़ सिगरेट राजस्व पर

“सरकार द्वारा तम्बाकू पर कर बढाये जाने के बावजूद भी तम्बाकू का प्रयोग किसी भी तरह से कम नही हुआ है, यह बात और है की अब लोगों ने इसका प्रयोग अन्य रूपों में करना शुरु कर दिया है,” यह कहना है भारतीय तम्बाकू कम्पनी के चेयरमैन ऐ के देवेश्वर का। उनका आगे कहना है की तम्बाकू की बिक्री इतने सालों से कई प्रकार से हो रही है जो की अत्यन्त ही खतरनाक है, किंतु सरकार का ध्यान सिर्फ़ सिगरेट पर नियंत्रण लगाने हेतु रहा है जो की कम अन्य तम्बाकू उत्पाद के मुकाबले कम घातक है।

ऐ के देवेश्वर ने आगे बताया की सरकार सिगरेटों पर ज्यादा से ज्यादा कर लगाकर सरकार तम्बाकू द्वारा प्राप्त राजस्व में कमी कर रही है क्योंकि आई० टी ० सी० कम्पनी ने अपना बिज़नस सिगरेट उद्योग में कम कर दिया है। उन्होंने ने चाइना का उदाहरण देते हुए बताया की वहां की सरकार ने सिगरेटों पर कम और अन्य तम्बाकू उत्पाद पर कर लगाकर ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त किया है। आने वाले सालों में आई० टी ० सी० कम्पनी करीब ४००० करोड़ रूपये सिर्फ़ होटल उद्योग में लगाने जा रही है. आई० टी ० सी० कम्पनी के होटल इस साल चेन्नई, कोलकाता और बंगलोर में खुलने हैं।

जहाँ पर भी जमीने उपलब्ध होंगी हम अपने होटल बनायेंगे, किंतु जमीन की उपलब्धता हमारे लिए एक समस्या है।


शनिवार, 2 अगस्त 2008

कर मुक्त हो सकती है कच्ची तम्बाकू

कर मुक्त हो सकती है कच्ची तम्बाकू

अमर उजाला

लखनऊ, २ अगस्त २००८

लखनऊ, प्रदेश सरकार कच्चे तम्बाकू को कर मुक्त करने की कवायद में जुटी है. वैसे तम्बाकू पर अभी १२.५० प्रतिशत वैट लगा है जिससे सरकार को सालाना तक़रीबन १५० करोड़ रूपये कर मिल रहा है उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कच्ची तम्बाकू को कर मुक्त करने के सम्बन्ध में पिछले दिनों उच्च स्तर पर बैठक हो चुकी है, बैठक में प्रमुख सचिव वाणिज्य कर गोविन्दं नायर के साथ ही वाणिज्य कर आयुक्त दीपक कुमार भी बुलाये गए थे। बैठक में इस तथ्य को रखा गया की तम्बाकू और उसके उत्पादनों से तक़रीबन १५० करोड़ रूपये सालाना राजस्व मिल रहा है, जिसमें सिर्फ़ कच्ची तम्बाकू से ही १५-२० करोड़ रूपये होगा। बसपा के रास्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल तम्बाकू को कर मुक्त करनें की पैरवी कर रहे हैं। गौरतलब है की अग्रवाल बसपा के टिकेट पर जिस फरूखाबाद संसदीय शीट से चुनाव मैंदान में उतर रहे हैं, वहां प्रदेश के कुल तम्बाकू का ७५ प्रतिशत तम्बाकू होता है। पिछले साल ३० मई से तम्बाकू पर कर लगाया गया है। सभी प्रकार की सिगरेट, सिगार, तम्बाकू युक्त पान मसाला और बिना तम्बाकू युक्त पान मसाला, सभी तरह की कच्ची अनिर्मित तम्बाकू, खैनी, सुरती या इस तरह के अन्य माँग पर जहाँ ३२ प्रतिशत कर लगाया गया था वहीँ बीडी, कच्ची तम्बाकू की पत्तियों और बीडी में प्रयोग की जाने वाली तम्बाकू की पत्तियों पर १२.५० प्रतिशत की दर से व्यापार कर है. १ जनवरी से वैट लगने पर सभी तरह की तम्बाकू पर १२.५ प्रतिशत कर है.

गुरुवार, 31 जुलाई 2008

तम्बाकू महामारी के प्रति संवेदनशील होते विकसित देश

तम्बाकू महामारी के प्रति संवेदनशील होते विकसित देश

अमित द्विवेदी

तम्बाकू महामारी के प्रति संवेदनशील होते विकसित देश । इसमें कोई दो राय नहीं की तम्बाकू विकासशील देशों के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, और यह चुनौती दिन-प्रतिदिन और भी विकराल रूप लेती जा रही है, क्योंकि पूरे विश्व में प्रत्येक दिन करीब ११ हजार लोग तम्बाकू द्वारा होने वाली मौतों का शिकार हो रहे हैं, जिनमे से ८० प्रतिशत मौत विकाशील देशों में होती .है यदि इसको नही रोका गया तो आगे आने वाले वर्षों में स्थिति अत्यन्त भयावह हो जायेगी।

तम्बाकू द्वारा होने वाली इतनी अधिक मौतों और इसकी गंभीरता को देखते हुए अमेरिका के दो सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्तियों बिल गेट्स और माइकल ब्लूमबर्ग ने प्रभावकारी तम्बाकू नियंत्रण की दिशा में व्यापक और गंभीर पहल करने के लिए विकासशील देशों को करीब २५००० करोड़ रूपये देने की घोषणा की है जो अत्यन्त ही सराहनीय है। इन पैसों को सबसे ज्यादा चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, और बांग्लादेश में तम्बाकू नियंत्रण अभियान के लिए लगाया जाएगा, क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा तम्बाकू का सेवन करने वाले लोग इन्ही देशों में रहते हैं। ये देश जनसँख्या के मामले में भी काफी आगे हैं।

बिल गेट्स और माइकल ब्लूमबर्ग का मानना है की सिगरेट तथा अन्य तम्बाकू उत्पाद पर कर बढ़ा देने से, आसानी से लोगों तक इसकी पहुँच कम कर देने से, फिल्मो में सिगरेट तथा तम्बाकू का प्रयोग रोकने से, तम्बाकू नियंत्रण पर बनी संधियों कोप्रभावकारी तरीके से लागू करने से, विकासशील देशों में तम्बाकू द्वारा फैली महामारी को कम किया जा सकता है. सरकार को तम्बाकू कंपनियों के उत्पादों पर अधिक से अधिक कर लगाना चाहिए, और इस कर के द्वारा प्राप्त आय को तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों में लगाना चाहिए।

भारत में तम्बाकू महामारी का स्वरुप काफी व्यापक है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब २५० मिलियन लोग तम्बाकू के किसी न किसी उत्पाद का सेवन करतें हैं। लगभग ४८ प्रतिशत व्यस्क पुरूष और १४ प्रतिशत व्यस्क महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं. आने वाले २० सालों में पूरे विश्व के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा तम्बाकू के द्वारा मौतें होंगी। विश्व में हर साल तम्बाकू द्वारा होने वाली मौतों की संख्या मलेरिया, टी . बी. ; एच.आई .वी द्वारा मरने वाली लोगों की संख्या से कहीं ज्यादा है। कई सारे शोधों के द्वारा यह पता चलता है की विकसित देशों में तम्बाकू और शराब का प्रयोग काफी कम हो गया है, क्योंकि विकसित देश यह अच्छी तरह समझ चुके हैं की इसका प्रयोग न केवल स्वास्थय के लिए बल्कि उनके देश की युवा पीढी और अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी नुकसानदायक है. विकासशील देशों को तम्बाकू की गंभीरता को समझना चाहिए और विकसित देशों को इसके नियंत्रण में पर्याप्त सहयोग देना चाहिए .

सोमवार, 14 जुलाई 2008

श्याम बहार पान मसाला कारखाना सील

श्याम बहार पान मसाला कारखाना सील

दैनिक जागरण

१५ जुलाई २००८

उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने श्याम बहार पान मसाला का कारखाना सील

कर दिया है। बोर्ड का कहना है की यह पान मसाला कारखाना रिहायसी इलाके में है और इससे आस- पास की जगह प्रदूषण फैलता है। ज्ञात हो की इस पान मसाला कम्पनी को पहले भी उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस थी इसको बंद करने के लिए। लेकिन इसके बाद भी यह नही बंद हुई थी।